“फागुन आया”

“फागुन आया”

फागुन आया चल रंग श्रृंगार कर ले।
अपने तन मन को रंग प्रेम व्यापार कर ले

रंग ले आज तु यह जग सारा,
आया रंगो का मौसम रंगीला,
उड़ा-उड़ा गुलाल नाचती गोपियां,
देख रास करती कृष्ण संग लीला,

बजा बासुरी और स-स्वर श्रृंगार कर ले।
अपने तन मन को रंग प्रेम व्यापार कर ले।

तु गोपियों का मन मोहन।
भौरा बन झुम वृन्दा वन।
रस ले सुमन| यौवन का तु
कामदेव का ले पुष्प सम्मोहन।

लय न हो फिर भी कोई गीत संचार कर ले।
अपने तन मन को रंग प्रेम व्यापार कर ले।

गा तु आज नव गीत फाग,
नाच नचा इन वृजबाला को,
रंग दे अपने रंग प्रेमरंग से,
इन अनछुई नव बाला को,

दिवास्वप्न ले उसे चल साकार कर ले।
अपने तन मन को रंग प्रेम व्यापार कर ले।

योगेन्द्र कुमार निषाद
घरघोड़ा, छ०ग०

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

अद्भुत कृष्णा

श्याम रंग विराट ललाट, लाल तिलक सोहे मुख भाल। तिरछी नजर कान्हा जब डालें, गोपियों के दिल भये मतवाले। कान्हा कान्हा रटते रटते, गोपियों ने…

Responses

+

New Report

Close