विजय पर्व

आजादी का विजय पर्व , हम मिलकर आज मनायें |
आज की मधुरिम बेला पर ,हम गीत खुशी के गायें |
एक झोपडी भी भारत में , कहीं सूनी न रह जाये |
एक भी बन्दा भारत का , कहीं भूखा न सो जाये |
रोटी ,कपडा और मकान , सबको अब मिल जाये |
बुलेट- ट्रेन दौड़ा कर के , हम भारत को चमकाये |
रक्षा कर जंगल की अपने , हम पर्यावरण बचायें |
गंगा माँ को साफ़ रखेगें , आज कसम यह खायें |
भारत को जो आँख दिखाये, उससे हम लड़ जायें |
शांति दूत बनकर के हम , जगद गुरु कहलायें |
लाल किले यह प्राचीर , हमको आज बुलाये |
देश के खातिर हर बच्चा , सैनिक अब बन जाये |
भारत का यह भव्य तिरंगा , झुकने कभी न पाये |
पंकज जान चली जाये , पर इसकी लाज बचायें |
आदेश कुमार पंकज

Related Articles

जंगे आज़ादी (आजादी की ७०वी वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर राष्ट्र को समर्पित)

वर्ष सैकड़ों बीत गये, आज़ादी हमको मिली नहीं लाखों शहीद कुर्बान हुए, आज़ादी हमको मिली नहीं भारत जननी स्वर्ण भूमि पर, बर्बर अत्याचार हुये माता…

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

Responses

+

New Report

Close